
रायपुर. बाबा रामदेवपीर का जन्मोत्सव 5 सितंबर को हर्षोउल्लास से मनाने की तैयारी है. फाफाडीह चौक स्थित रामदेवपीर मंदिर से भव्य शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन तक पहुंचने के पश्चात स्थापन आरती, पूजन पश्चात धर्मानुष्ठान प्रारंभ होगा. निरंतर 45 वर्षो से लक्ष्मी रणछोड धर्मार्थ न्यास आयोजित इस भव्य समारोह मे लगभग पांच हजार भक्तो हेतू महाप्रसाद भोजन की व्यवस्था की जाती है.
दोपहर महाप्रसाद पश्चात 4 बजे से युवा मंडल द्वारा रास गरबा का आयोजन होगा. शाम 6 बजे महिला मंडल, युवा महिला मंडल और युवा मंडल द्वारा संध्या आरती और रात 12 बजे महाआरती आयोजित है. रात्रि 9 बजे से जयकिशन जोशी (बीकानेरी) का जम्मा जागरण के साथ भजनों का कार्यक्रम होगा.
- संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले





