
लखनऊ. लखनऊ में धर्म छिपाकर युवती से शादी और फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता एक योगा टीचर है. उसने 3 सितंबर को चिनहट कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2021 में उसकी मुलाकात फैजल अहमद से हुई थी. उस समय उसने अपना नाम अर्थव सिंह बताया था. उसने खुद को जिम ट्रेनर बताकर विनीत खंड के जिम में नौकरी दी थी.कुछ समय बाद शादी का प्रस्ताव उसके सामने रखा. बाद में उसे अपनी मां से भी मिलवाया था. आरोप है कि अर्थव ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना ली.
पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने जानकीपुरम के आर्य समाज मंदिर में 15 मार्च 2022 को शादी कर ली. हालांकि पीड़िता को अपने घर नहीं ले गया और एक अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर रहने लगा. अप्रैल 2022 में युवती को पता चला कि अर्थव मुस्लिम है और उसका नाम फैजल है. वह पहले से शादीशुदा है. उसका एक बच्चा भी है.
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और आयोग से 14 दिसंबर तक मांगी स्थिति रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भरी हुंकार, कहा- मैं किसान का बेटा हूं, भली-भांति समझता हूं खेती-किसानी की परिस्थितियों को…
- रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार






