
गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक अफगानी नागरिक को 20 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वदिउल्लाह रहीमुल्ला के रूप में हुई है.
गुजरात पुलिस ने रविवार को बताया कि गुजरात एटीएस को सूरत क्राइम ब्रांच यूनिट द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वदिउल्लाह रहीमुल्ला नाम के एक अफगानी को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था. आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) रविंदर यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और गुजरात एटीएस ने अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक अफगानी नागरिक को पकड़ा है. उसके पास से 4 किलो हेरोइन जब्त की गई है. उसने यूएनएचसीआर शरण मांगी है. वह 2016 में मेडिकल वीजा पर अपने परिवार के साथ भारत आया था.
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और आयोग से 14 दिसंबर तक मांगी स्थिति रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भरी हुंकार, कहा- मैं किसान का बेटा हूं, भली-भांति समझता हूं खेती-किसानी की परिस्थितियों को…
- रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार





