राजनीतिराष्ट्र

राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस

नई दिल्ली . लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित होने के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आवंटित सरकारी बंगला खाली करना होगा. लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने उन्हें नोटिस भेजकर 22 अप्रैल तक का समय दिया है.

अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला आवंटित है, जिसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. राहुल को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में सजा सुनाए जाने के मद्देनजर लोकसभा सदस्यता से शुक्रवार को अयोग्य ठहराया गया था. इस बारे में लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना की प्रति को एनडीएमसी के संपदा महानिदेशालय सहित विभिन्न विभागों को भेजा गया था.

क्या कहता है नियम एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अयोग्य ठहराए गए सदस्य को उनकी सदस्यता खोने के एक महीने के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी इस अवधि को बढ़ाने के लिए आवास संबंधी समिति से आग्रह कर सकते हैं.

एनडीएमसी से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला खाली करने से पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

aamaadmi.in

केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के इन बंगलों में पानी और बिजली आपूर्ति का जिम्मा उठाने वाली नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) को भी लोकसभा की आवास संबंधी समिति के आदेश की प्रति भेजी गई है. राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस की प्रति तमाम विभागों को भेजी गई है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल