खेलकॉर्पोरेटबड़ी खबरें

भारत- पाकिस्तान में महामुकाबला आज

भारत और पाकिस्तान की टीमें चार साल बाद वनडे मुकाबले में आमने-सामने होंगी. एशिया कप के शनिवार को होने वाले महामुकाबले के रोमांचक होने की पूरी गारंटी है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर बल्लेबाजों की टक्कर शाहीन शाह अफरीदी की अगुआई वाले पाक के तेज आक्रमण से होगा. बारिश ने खलल न डाला तो विश्व कप से एक माह पहले होने वाले इस मुकाबले के सुपरहिट रहने की पूरी उम्मीद है.

भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को पिछले साल टी-20 विश्व कप में मेलबर्न में रऊफ की गेंद पर कोहली का शानदार शॉट याद होगा. वहीं पाकिस्तानी प्रशंसक भी भूले नहीं होंगे जब शाहीन की तेज रफ्तार गेंदों का सामना करने में नाकाम रहे रोहित एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे. इस तरह के प्रदर्शन ही खिलाड़ियों को लीजेंड बनाते हैं. एशिया कप में दोनों टीमों के सितारों के पास अपने-अपने देश में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने का एक और मौका होगा.

मध्यक्रम को लेकर असमंजस भारतीय खेमा दुआ कर रहा होगा कि विराट, रोहित और गिल की तिकड़ी रऊफ, शाहीन और नसीम शाह का डटकर सामना कर सके. पावरप्ले में पाक तिकड़ी खतरनाक साबित हो सकती है. मध्यक्रम को लेकर अभी असमंजस है. ईशान को मध्यक्रम में उतारा जा सकता है. चौथे और पांचवें नंबर को लेकर अभी कुछ तय नहीं है.

बुमराह से मिली मजबूती गेंदबाजी में बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी से भारतीय आक्रमण मजबूत हुआ है. दोनों ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में काफी गेंदबाजी की लेकिन देखना होगा कि 50 ओवरों के प्रारूप में वह कैसा खेलते हैं. ऐसे में मोहम्मद शमी को तरजीह दी जा सकती है.

aamaadmi.in

तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 13 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वह 13 हजारी बनने से सिर्फ 103 रन दूर हैं. वह अपनी 266वीं पारी में अगर ऐसा कर लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर. (321 पारियां) का कीर्तिमान ध्वस्त कर देंगे.

आमने-सामने बाबर आजम और फखर जमां जमा रहे रंग

पाक ने 29 में से 12 मैच इसी साल खेले. उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज बाबर आजम (689 रन), फखर जमां (593 रन) और इमामुल हक (361 रन) ने लगातार रन बनाए हैं. उसामा मीर, सऊद शकील और आगा सलमान हालांकि लगातार अच्छा खेलने में नाकाम रहे हैं. सातवें नंबर के बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और आठवें नंबर पर उतरने वाले शादाब खान पर अक्सर रनगति बढ़ाने की जिम्मेदारी आती रही है. इफ्तिखार ने नेपाल के खिलाफ शतक भी जमाया.

अजेय है पल्लेकेले में टीम इंडिया

दोनों टीमें पहली बार यहां सामने-सामने होंगी. भारतीय टीम पल्लेकेले में कोई मुकाबला नहीं हारी है. उसने यहां पर तीन मैच खेले हैं और सभी जीते. भारतीय टीम छह साल बाद यहां खेलेगी. पाक ने यहां पांच मैच खेले और दो जीते है.

प्रसारण दोपहर 3.00 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल