छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंराजनीतिरायपुर

CG Political: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व CM पर साधा निशाना, बोले- रमन सिंह का मतलब है…

CG Political: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व CM पर साधा निशाना

रायपुर। CG Political: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी के घर चोरी की बात कही है. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अच्छी-खासी रकम की चोरी हुई है, लेकिन चोरी होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं. न ही रिपोर्ट लिखा रहे हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट तो लिखानी पड़ेगी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में छत्तीसगढ़ में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि यहां केवल और केवल रमन सिंह का चला है. रमन सिंह का मतलब है, यहां के सब खदान को सौंपना, इसलिए बहुत होशियारी से अमन सिंह को अडानी जी ने अपने पास रखा है. रमन सिंह को सामने किया है, इसका मतलब है यहां फिर से चिटफ़ंड कंपनी आएगी, अभिषेक सिंह और सारे लोग लगेंगे, उसके बाद उतराखंड में एक और रिसार्ट खुलेगा.

बीजेपी के पुराने चेहरों को टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे लोग डरे हुए हैं. साइंस कॉलेज का हॉल भरा नहीं. बीजेपी के सारे बड़े नेता छत्तीसगढ़ को लूटे, इसलिए सबने हाथ खींच लिया था. अमित शाह परिवर्तन यात्रा में आए नहीं. इस दबाव के चलते सारे लोगों को टिकट मिल गई.

CG Political
CG Political

स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी के भावुक होने और कई लोगों के टिकट कटने से नाराज़ नेताओं के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कॉडर बेस पार्टी है, और कॉडर का दुरुपयोग करते हैं. उनको सिर्फ़ वोट दिलाने के लिए रखे है. रायशुमारी में कोई मतलब नहीं है. यदि कार्यकर्ताओं की बात सुन लेते तो पंद्रह साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट में सिमटते नहीं, वही चेहरा फिर से आ गए हैं. पहले सोचे थे कि परिवर्तन कर लेंगे, लेकिन माथुर साहब की भी नहीं चली.

aamaadmi.in

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आरंग, धरसींवा और अभनपुर विधानसभा के दौरे पर भूपेश बघेल ने कहा कि उससे क्या फ़र्क़ पड़ेगा वो तो उन जगहों पर कभी गए नहीं है. वोट स्थानीय कार्यकर्ता दिलाते हैं, उनकी भावनाओं का कद्र तो किए नहीं. तेजस्वी सूर्या के कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ लूटकर कर्नाटक को पैसा भेजा वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दिमाग़ी दिवालियेपन नहीं है तो और क्या है. सूर्या कर्नाटक बचा नहीं पाये और यहां नाटक कर रहे है. उसका नाटक कर्नाटक में नहीं चला तो यहाँ कैसे चलेगा.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल