छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्र

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज रायपुर में कोर कमेटी की लेंगे बैठक

राजधानी रायपुर में स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर यह बैठक लेंगे. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने की बाद भाजपा की नजर राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर है. इस लिहाज से विधानसभा चुनाव में जो कसर रह गई है, उन्हें लोकसभा चुनाव में पूरा करने की उनकी पूरी कोशिश रहेगी.

जानकरी के मुताबिक, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शाम 6 बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू होगी. लोकसभा चुनाव के अलावा इस बैठक में बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए विधानसभा चुनाव के फार्मूले पर ही भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार मोदी की गारंटी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष में किए गए कामों के सहारे जनता के बीच जाएगी. बूथ स्तर पर भाजपा मोदी के कामों की अलख जगाकर लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि मजबूत करेगी.

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 में समीकरण अलग रहे हैं. दरअसल, विधानसभा चुनाव 2018 के चुनाव में कांग्रेस 68 सीट के साथ बड़ी जीत हासिल की थी और भाजपा के विधायक 15 सीटों पर सिमट गए थे. विधानसभा चुनाव के महज छह महीने बाद भाजपा को प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटाें में नौ सीटें हासिल हुई थी और कांग्रेस को दो सीटें मिलीं थीं. यह तब स्थिति थी जब प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार थी और अब प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित हो चुकी है और प्रदेश की 54 विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक और 35 सीटों पर कांग्रेस के विधायक काबिज हैं और एक अन्य सीट पर गोडवाना गणतंत्र पार्टी से विधायक हैं.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल