बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

INDIA गठबंधन से अलग हुई पीडीपी पार्टी जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

जम्मू कश्मीर में इंडियन डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) से पीडीपी के अलग होने की खबरों के बीच पार्टी ने स्पष्टीकरण जारी किया है. खबर थी कि पीडीपी ने भी इंडिया को झटका देते हुए अपनी राहें अलग कर ली हैं.

हालांकि, पीडीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए गठबंधन में अलग होने की बात को मनगढ़ंत खबरें करार दिया है. जम्मू कश्मीर पीडीप ने कहा है, हम एकजुट होकर गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं. इस गलत सूचना से गुमराह न हों.

पीडीपी के अलग होने की आई थी खबर

इससे पहले खबर आई थी कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है. जल्द ही पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम पर तय कर लेगी. बताया जा रहा है पार्टी ने शनिवार को श्रीनगर में हुई एक बैठक के बाद यह फैसला लिया था.

aamaadmi.in

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान वीरी, महासचिव डॉ महबूब बेग, गुलाम नबी लोन हंजुरा, अतिरिक्त महासचिव आशिया नकाश, पूर्व मंत्री नईम अख्तर , जहूर अहमद मीर, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी और क्षेत्रीय मौजूद रहे.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया था अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी जम्मू कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इंडिया अलायंस को झटका देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर में अकेले लड़ेगी.

हालांकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलग गठबंधन से अलग होने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सीमाएं होती हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) इंडिया ब्लॉक का हिस्सा रहे हैं और आगे भी बने रहेंगे.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलावा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस पहले अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल