बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

लोकसभा चुनाव में सहयोगियों को समर्थन देगी भाजपा

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए में अपने सहयोगी दलों के साथ रिश्तों को मजबूत करते हुए मेघालय, मणिपुर, नगालैंड और लक्षद्वीप में उनके उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है.

पार्टी मेघालय की दोनों सीटों पर एनपीपी, नगालैंड में एनडीपीपी, मणिपुर में एनपीएफ और लक्षद्वीप की एकमात्र सीट पर एनसीपी (अजित पवार) का समर्थन समर्थन करेगी. पूर्वोत्तर के भाजपा समन्वयक डॉ. संबित पात्रा ने कहा, आगामी संसदीय चुनाव में भाजपा मेघालय की दोनों लोकसभा सीटों शिलांग और तुरा में एनपीपी के लोकसभा उम्मीदवारों को, बाहरी मणिपुर में एनपीएफ को और नगालैंड में एनडीपीपी को अपना समर्थन देगी. वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पार्टी ने यह तय किया है कि संसदीय चुनाव में भाजपा लक्षद्वीप से एनसीपी (अजित) के उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी.

भाजपा की चौथी सूची में तमिलनाडु से 15 प्रत्याशी

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी. इसमें तमिलनाडु के 15 और पुडुचेरी के एक उम्मीदवार का नाम शामिल है. चेन्नई उत्तर से आरसी पॉल कनगराज, तिरुवल्लूर से पॉन वी बालागणपति, तिरवन्नमलाई से ए. अश्वथामन, नामक्कल से केपी रामलिंगम, त्रिपुर से एपी मुरुगनांदम, पोलाची से के वसंतराजन लड़ेगे. पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से भाजपा ने ए. नमाशिवायम को टिकट दिया है. 39 संसदीय सीटों वाले तमिलनाडु में भाजपा ने 24 अब तक 24 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

aamaadmi.in

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल