बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

रायबरेली से राहुल गांधी ने किया नामांकन

रायबरेली: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन दर्ज किया. कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में एक बार फिर इतिहास दोहरा रहा है. रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया गया है. राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी तथा बहन प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ रायबरेली निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया. राहुल गांधी अब अपनी मां सोनिया गांधी की विरासत संभालेंगे.

कई दिनों की सस्पेंस को खत्म करते हुए, पार्टी ने आज सुबह घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पहले उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र था.

7 चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है. अमेठी और रायबरेली सीटों पर 20 मई को ही मतदान होगा. मतगणना 4 जून को होगी.

दरअसल, सबसे पहले 1952 में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ कर जीता. वह 1958 में भी विजयी हुए. इसके बाद इंदि्रा गांधी ने राजनीतिक सफर शुरू किया. उनके नहीं रहने पर सोनिया यहां से 5 बार सांसद रही हैं. अब राहुल गांधी गांधी परिवार की विरासत को संभालने जा रहे हैं.

aamaadmi.in

16 बार जीती है कांग्रेस

रायबरेली जिले की संसदीय सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है. भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है. जनता पार्टी के राजनारायण ने एक बार जीत दर्ज की है. बसपा और सपा अभी तक यहां  खाता तक नहीं खोल पाए हैं. वर्तमान में सोनिया गांधी यहां सांसद हैं.

कब कौन जीता

1957    बैजनाथ कुरील, कांग्रेस

1957    फिरोज गांधी, कांग्रेस

1960    आरपी सिंह, कांग्रेस

1962    बैजनाथ कुरील, कांग्रेस

1967    इंदिरा गांधी, कांग्रेस

1971    इंदिरा गांधी, कांग्रेस

1977    राजनारायण, जनता पार्टी

1980    इंदिरा गांधी, कांग्रेस

1980    अरुण नेहरू, कांग्रेस

1984    अरुण नेहरू, कांग्रेस

1989    शीला कौल, कांग्रेस

1991    शीला कौल, कांग्रेस

1996    अशोक कुमार सिंह, भाजपा

1998    अशोक कुमार सिंह, भाजपा

1999    कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस

2004    सोनिया गांधी, कांग्रेस

2006    सोनिया गांधी, कांग्रेस

2009    सोनिया गांधी, कांग्रेस

2014    सोनिया गांधी, कांग्रेस

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल