राजनीतिराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024

भाजपा 310 सीट जीत चुकी: शाह

भुवनेश्वर (ओडिशा). केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 310 सीट जीत चुकी है. उन्होंने कहा कि छठे और सातवें दौर के मतदान के बाद हम 400 से अधिक सीट हासिल कर लेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार ओडिशा में भाजपा का ह्यकमलह्ण खिलेगा.

अमित शाह ने ओडिशा के संबलपुर, क्योंझर और ढेंकनाल और नयागढ़ की चुनावी रैलियों में राज्य की सत्ता रूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए कहा कि अब राज्य को ह्यबाबू-राजह्ण से आजाद कराने का वक्त आ गया है. संबलपुर में शाह ने जनता से कहा कि भाजपा को केंद्र एवं राज्य दोनों में सरकार बनाने के लिए समर्थन दें. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ह्यमुह्वी भर अधिकारियोंह्ण का शासन है. यह चुनाव राज्य में मौजूदा ह्यबाबू राजह्ण को समाप्त कर देगा. बीजद सरकार पर ओडिशा के गौरव, भाषा, संस्कृति और परंपरा का अपमान करने का भी केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया.

कांग्रेस ने आदिवासियों को छला शाह ने क्योंझर की रैली में कांग्रेस और उसके नेताओं की आलोचना की, जो कथित तौर पर पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने से भयभीत हैं. शाह ने कहा, मोदी ने पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों का करारा जवाब दिया है. पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया.

बीजद ने मठ-मंदिरों को नष्ट किया

aamaadmi.in

ढेंकनाल जिले के परजंग में शाह ने कहा कि ओडिशा में भी भाजपा को 75 से अधिक विधानसभा सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि बीजद सरकार जगन्नाथ मंदिर को एक वाणिज्यिक केंद्र के रूम में बदलना चाहती है. मठों और मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है और मंदिर के चारों द्वार अब भी जनता के लिए नहीं खोले गए हैं. यहां तक कि भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा को रोकने की भी साजिश रची गई थी. वे बोले, बीजद सरकार ने पश्चिमी ओडिशा की भी उपेक्षा की है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल