कॉर्पोरेटराष्ट्र

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ेगी स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका

दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) इकोसिस्टम एवं स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और स्थिर विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय भारी उद्योग और स्टील मंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किए गए एक पोस्ट-बजट वेबिनार में कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। साथ ही 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार पीएलआई, फेम, ईएमपीएस और एडवांस कैपिटल गुड्स स्कीम के जरिए भारत के ईवी इकोसिस्टम के विकास और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और स्थिर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इससे देश की आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ने की गति और तेज होगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है और इसमें ऑटोमोटिव सेक्टर एक बड़ी भूमिक निभाने वाला है।

aamaadmi.in

वर्मा ने कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ऑटोमोबाइल और ऑटो उपकरणों के लिए पीएलआई जैसी स्कीम चला रहा है, जिससे हम इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ भारत को समृद्ध बनाने में योगदान दे सकें।

केंद्रीय बजट 2024-25 में ईवी इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस किया गया था। इसमें ईवी मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया था।

सरकार की ओर से ऑटो सेक्टर के स्थानीयकरण और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट करने के लिए 25,938 करोड़ रुपये की पीएलआई स्कीम लाई गई है। ए़डवांस केमिस्ट्री सेल (एसीसी) के लिए 18,100 करोड़ रुपये की पीएलआई स्कीम लाई गई है। इसके तहत भारत में एसीसी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

भारत की सड़कों पर 2030 तक 5 करोड़ ईवी आ सकती है। इसका मार्केट साइज 48.6 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 40 ईवी पर एक चार्जर का अनुपात पाने के लिए 2030 तक 1.32 मिलियन यानी 4,00,000 चार्जर प्रति वर्ष लगाने होंगे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल