खेलराष्ट्र

आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दो बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है। ब्रैंडन किंग और जोहान लेने इस मैच से बाहर हैं। उनके स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

अरुण जेटली स्टेडियम में तेज आउटफील्ड और थोड़ी छोटी बाउंड्री देखने को मिलती है। यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। बीते दिनों दिल्ली में बारिश देखने को मिली है, लेकिन इस टेस्ट मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है।

भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान टीम के हौसले बुलंद हैं।

aamaadmi.in

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 448 रन बनाकर 286 रन की बढ़त हासिल कर ली। इसका दबाव वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पर स्पष्ट तौर पर देखने को मिला। मेहमान टीम महज 146 रन पर सिमट गई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 1948 से अब तक कुल 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम 30 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, जबकि भारत ने 24 मैच जीते। दोनों देशों के बीच 47 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे हैं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल