लाइफ स्टाइल

कहीं आप नकली अंडे तो नहीं खा रहे, जानिये कैसे करे पहचान

सर्दियों का मौसम चल रहा है जिसके कारण हर कोई चाहता है कि वो इस ठिठुरती सर्दी से बच सके। ऐसे में लोग अपने घरों में रहते हैं, गर्म कपड़े तो पहनते ही हैं। साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनको फायदा दे। जैसे, अंडे। सर्दियों में लोग अंडे काफी खाते हैं। बाजारों में भी अंडों की बिक्री बड़ जाती है और लोग भी इन्हें काफी खाते हैं। पर अगर आप अंडे खा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि आप जो अंडे खा रहे हैं क्या वो असली हैं? कहीं ये अंडे आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने अंडे तो नहीं हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बाजार में इस तरह के अंडे भी मौजूद हैं। इसलिए अगर आप भी इस सर्दी अंडों का सेवन कर रहे हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि आप ये जानें कि अंडा असली है या नकली है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे असली-नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं…

नकली अंडों की ऐसे करें पहचान:-

ये पहला तरीका है
अगर अंडा प्लास्टिक का है तो आप इसे बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले करना ये है कि अंडे को लेना है उसे जलाना है यानी अंडे को आग के पास लेकर जाना है। अब अगर अंडे में से प्लास्टिक की बदबू आए तो ये संकेत होता है कि अंडा प्लास्टिक का है यानी नकली है।

aamaadmi.in

ये दूसरा तरीका है
आप अंडा खरीदते समय ही ये पता लगा सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली। आपको इसमें बस एक छोटा सा काम करना होता है जिसमें आपको अंडे को कान के पास ले जाना है और फिर इसे हिलाना है। इस दौरान ध्यान दें कि अगर अंडे के अंदर से आवाज आ रही है तो ये अंडा नकली होने का संकेत हो सकता है। जबकि, आवाज न आने वाले अंडे को असली माना जाता है।

ये तीसरा तरीका है
आमतौर पर ऐसा होता है और शायद आप भी ऐसा ही करते हों कि लोग उन अंडों को सही मानते हैं जो बेहद चमकदार होते हैं। पर यहां ये जान लें कि जो अंडा जितना ज्यादा चमकदार होता है उसे उतना ही नकली माना जाता है। इसलिए अंडे की चमक पर बिलकुल न जाएं।

ये चौथा तरीका है
अंडे खरीदते समय या उन्हें घर लाकर आप ये चेक कर सकते हैं कि ये असली है या नकली है। इसके लिए आपको अंडे को छूना है। इस दौरान ध्यान दें कि अगर अंडा खुरदुरा है तो ये बताता है कि ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। जबकि, अगर छूने में अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल