लाइफ स्टाइल

ना घंटों भिगोना, ना तलना! नवरात्रि व्रत में बनाकर खाएं टेस्टी मखाना दही भल्ला, नोट करें रेसिपी

नवरात्रि में पूरे नौ दिनों का उपवास रखना आसान नहीं होता। अक्सर कुछ चटपटा सा खाने की क्रेविंग हो ही जाती है। ऐसे में आप ये मखाना दही भल्ला बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ भी घंटों भिगोने या डीप फ्राई करने की टेंशन नहीं है। मिनटों में ही इतना टेस्टी सा स्नैक बनकर तैयार हो जाता है कि पेट भी खुश और मन भी। तली हुई पूड़ी-पकोड़ी खाने की जगह व्रत में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो ये रेसिपी एक बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। मखाना शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है, साथ ही काफी लाइट और हेल्दी भी होता है। कम समय में टेस्टी व्रत का खाना तैयार करना है, तो ये मखाना दही भल्ला आपकी थाली में एक नया स्वाद जोड़ देंगे। आइए रेसिपी जान लेते हैं।

नवरात्रि स्पेशल मखाना दही भल्ला के लिए सामग्री
व्रत वाले मखाना दही भल्ला बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- मखाना (1 कप), देसी घी (1 चम्मच), ताजी दही (1 बड़ी कटोरी), सेंधा नमक (स्वादानुसार), थोड़ा सा शहद या चीनी, दूध (2 चम्मच), व्रत वाली हरी चटनी (1 चम्मच), खट्टी-मीठी इमली की चटनी (1 चम्मच), गार्निशिंग के लिए भुनी हुई मूंगफली, अनार के दाने, भुना हुआ जीरा और ताजा हरा धनिया पत्ता।

व्रत में बनाकर खाएं हेल्दी और टेस्टी मखाना दही भल्ला
स्टेप 1- मखाना को रोस्ट करें
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें। अब मखाने डालकर उन्हें कुरकुरा होने तक भून लें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें, ताकि मखाने जले नहीं।

स्टेप 2- क्रीमी दही तैयार करें
एक बाउल में ताजी लें। इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और थोड़ा सा शहद या चीनी डालें। शहद से फ्लेवर बैलेंस हो जाता है, हालांकि आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। अब एक व्हिस्कर की मदद से फेंटते हुए इन सभी चीजों को आपस में मिक्स कर लें। इस दौरान थोड़ा सा दूध भी एड करें, इससे दही बिल्कुल क्रीमी हो जाएगी।

aamaadmi.in

स्टेप 3- मखाने को भिगोकर रखें
अब भुने हुए मखाने को दही में भिगोकर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें। मखाने अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएंगे और दही उनके अंदर तक सोक हो जाएगी।

स्टेप 4- हरी और लाल चटनी मिलाएं
अब भिगोकर रखे हुए मखाने में व्रत वाली हरी चटनी और खट्टी-मीठी इमली की चटनी एड करें। चटनी की मात्रा आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं, ताकि दही के साथ मखानों में चटपटा और खट्टा-मीठा स्वाद घुल जाए।

स्टेप 5- गार्निशिंग कर के परोसें
आखिर में भुनी हुई मूंगफली के दाने और ताजे अनार के दाने एड करें। साथ में बारीक कटा हुआ हरा धनिया पत्ता और भुना हुआ जीरा डालकर गार्निशिंग करें। व्रत वाले मखाना दही भल्ला बनकर तैयार हैं। आप चाहें तो इन्हें सर्व करने से पहले फ्रिज में कुछ देर के लिए रख सकते हैं। ठंडा-ठंडा स्वाद जबरदस्त लगता है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल