अपराधबड़ी खबरें

दुर्ग(Murder Mystery): पुलिस ने सुलझाई 2 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी, पैसे के लिए अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

दुर्ग। वैशाली नगर पुलिस ने 2 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले के बारे में जानकारी भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने दिया है।

उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2022 को वरुण कुमार श्रेय की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वरुण अपने दोस्त कालिया के साथ पेंटिंग का काम करता था। घटना के दिन दोनों शराब पीने के लिये कचरा भट्टी जवाहर नगर गये हुये थे। अगले दिन 7 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर नगर शराब भट्टी के पास से एक शव मिला है। सूचना मिलते ही 108 की टीम वहां पहुंची। इसके बाद शव को सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया।

वैशाली नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए वाट्सअप ग्रुप में उसकी फोटो वायरल की। वाट्सअप में फोटो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान उनकी पत्नी संतोषी ने की। उसने बताया कि मृतक उसका पति वरूण कुमार श्रेय पिता ध्रूव सिंह कंवर (37 साल) है। वो रामनगर मुक्तिधाम शीतला मंदिर के पास थाना वैसाली नगर में रहता है। पुलिस ने मामले में 4 जनवरी 2025 को हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की मृतक का दोस्त कालिया उर्फ अरथ नेताम मृतक के साथ अंतिम बार शराब पीने गया था। संदेही कालिया उर्फ अरथ नेताम को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वो और वरुण दोनो पेंटिंग का काम करते थे।

aamaadmi.in

पेंटिंग के पैसे का लेन-देन को लेकर दोनो में विवाद हुआ था। कई बार कहने के बाद भी जब वरुण ने पैसे वापस नहीं किया तो उसने उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई। इसके बाद उसने उसे शराब पीने का ऑफर दिया। दोनों ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी। इसके बाद उसने उसको बुरी तरह मारा और डंडे से मारा तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल