छत्तीसगढ़

आखिरकार शुरू हुआ राजधानी के जर्जर भवनों को ढहाने का सिलसिला, सदर बाजार में चला निगम का जेसीबी…

रायपुर। आखिरकार राजधानी रायपुर की सैकड़ो साल पुरानी जर्जर इमारतों को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. सदर बाजार इलाके निगम ने पुरानी जर्जर इमारत को ढहाने का काम शुरू किया है. हाल ही में रायपुर नगर निगम ने 36 से अधिक जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया था.

बता दें कि 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात को डीजे के साउंड से सदर बाजार में भवन के गिरने की घटना सामने आई थी. गनीमत रही कि रात को हुई घटना में किसी व्यक्ति को कोई खरोच तक नहीं आई, लेकिन इस घटना ने निगम प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया. इसके पहले दिल्ली में भवन गिरने की घटना में सैंकड़ों जान जा चुकी है. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें ढहाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. बरसात के दिनों में जर्जर भवनों के गिरने की घटना को देखते हुए अब जाकर सदर बाजार में कार्रवाई की जा रही है.

रायपुर नगर निगम के अधिकारी ने बताया की अब तक कुल 35 से अधिक पुराने जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया गया है. बीते दिनों सदर बाजार की इमारत गिर गई थी, जिसके बाद ईमारत को ढहाने का कार्य किया जा रहा है. सदर बाजार इलाके को पूरे तरफ बंद कर दिया गया है. निगम और पुलिस की टीम मौजूद है. जल्द ही कार्रवाई पूर्ण कर दी जाएगी.

निगम की कार्रवाई से खुश लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों को ढहाने के लिए बरसात का इंतजार करने की क्या जरूरत थी. पहले ही इन भवनों को गिरा दिया जाना चाहिए था. इससे जान-मान का खतरा हमेशा बना रहता है. इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन से उम्मीद लगाए हुए हैं कि त्योहार के मद्देनजर डीजे के दिल दहला देने वाले आवाज से भी राहत दिलाने का काम किया जाएगा.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल