छत्तीसगढ़

ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी समस्याएं और विकास की मांगों पर की घोषणाएं

ग्राम छुई में नवीन पंचायत भवन और मिडिल स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर शाम 7 बजे घर-घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की

उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के घर पहुंचकर की मुलाकात

रायपुर, 14 सितंबर 2026

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

aamaadmi.in

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी मांगों और समस्याओं को आत्मीयता से सुना तथा गांव में आवश्यक सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि गांव के विकास की सही दिशा ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों से ही तय होती है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम छुई में नवीन पंचायत भवन और मिडिल स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास का सीधा लाभ ग्रामीणों के जीवन में दिखाई दे। उन्होंने कहा कि बच्चे ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्षेत्र के 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार किए गए हैं तथा 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जाएंगे। दो-तरफा संवाद की सुविधा से एक स्थान से कई स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा सकेगा। इसके माध्यम से विषय विशेषज्ञों की कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा। आने वाले समय में नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विज्ञान और गणित जैसे विषयों को सरल एवं रुचिकर तरीके से समझाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ के तहत सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिन स्कूलों में बालिका शौचालय नहीं हैं, वहां शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। इसी तरह जिन गांवों में मुक्तिधाम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां मुक्तिधाम शेड निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें। इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला श्री विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री मनीराम साहू, श्री भुनेश्वर चंद्राकर, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री खिलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों से घर पहुंच की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम छूही में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित श्रीमती रंभा हठीले और श्री होमित हठीले के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण, योजना से मिले लाभ और आवास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।
17 सितंबर को घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दिया’

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से 17 सितंबर शाम 7 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ में सहभागिता करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रत्येक घर के बाहर दीप जलाकर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश के विकास और सेवा के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल