छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर साहित्य उत्सव का 8 से 10 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण

*‘युवा भारत’ की थीम पर आयोजित होगा तीन दिवसीय साहित्य उत्सव*

छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय भाषाओं, लोक साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण-संवर्धन पर दिया जोर

युवा रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और स्थापित साहित्यकारों से संवाद का मिलेगा सशक्त मंच

aamaadmi.in

वरिष्ठ साहित्यकारों ने साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहन देने की राज्य सरकार की पहल को सराहा

रायपुर, 25 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 8 से 10 जनवरी 2027 तक रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर साहित्य उत्सव के प्रतीक चिह्न का अनावरण और पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘युवा भारत’ निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। हमारी भाषाओं, बोलियों, लोककथाओं, गीत-संगीत और साहित्य में यहां के जनजीवन, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है। रायपुर साहित्य उत्सव  इस समृद्ध विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ ही साहित्यिक संवाद, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में सीमित समय में रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया था। साहित्यकारों, आयोजन समिति और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा तथा देशभर में इसकी चर्चा हुई। उन्होंने गत वर्ष के सफल आयोजन के लिए सभी साहित्यकारों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक व्यापक, भव्य एवं गरिमामय स्वरूप दिया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि रायपुर साहित्य उत्सव देश के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। यह आयोजन केवल साहित्यिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर विचारों के आदान-प्रदान, सांस्कृतिक विविधता के सम्मान और नई रचनात्मक संभावनाओं के विस्तार का सशक्त मंच बने।

जनजातीय भाषाओं और लोक साहित्य के संरक्षण को मिले विशेष प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय भाषाओं और लोक साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गोंडी, हल्बी, कुड़ुख और सादरी सहित विभिन्न भाषाओं एवं बोलियों में लोकज्ञान, परंपराओं और साहित्य की अमूल्य विरासत समाहित है। इन भाषाओं में पीढ़ियों से संचित ज्ञान, लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का दस्तावेजीकरण तथा संरक्षण आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य उत्सव में जनजातीय साहित्य, लोकभाषाओं और पारंपरिक रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रमुख स्थान दिया जाना चाहिए। इससे न केवल हमारी सांस्कृतिक विविधता को व्यापक पहचान मिलेगी, बल्कि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत से जुड़ सकेगी।

युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को मिलेगा नया मंच

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष साहित्य उत्सव की थीम ‘युवा भारत’ अत्यंत प्रासंगिक है। यह भारत की युवा शक्ति, भाषाई विविधता, विचारों की बहुलता और साझा भविष्य के संकल्प को अभिव्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की संवेदनशीलता, विचारशीलता और रचनात्मक चेतना को समृद्ध करता है। ऐसे आयोजनों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विचार साझा करने और अनुभवी साहित्यकारों से सीखने का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री ने गत वर्ष रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित कवि सम्मेलन प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और व्यापक मंच उपलब्ध कराने की है। रायपुर साहित्य  उत्सव उभरते रचनाकारों को नई पहचान दिलाने और प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साहित्यकारों ने साझा किए अनुभव, आयोजन को और व्यापक बनाने के दिए सुझाव

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने गत वर्ष आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के अनुभव साझा किए तथा आगामी आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

साहित्यकारों ने कहा कि राजधानी रायपुर में इतने व्यापक स्तर पर साहित्य महोत्सव का आयोजन प्रदेश के साहित्यिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गत वर्ष के आयोजन से साहित्यकारों और रचनाकारों में नई ऊर्जा तथा उत्साह का संचार हुआ है। इस पहल ने छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की नई संभावनाएं भी विकसित की हैं।

साहित्यकारों ने साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्यिक गतिविधियों को शासन स्तर पर प्रोत्साहन मिलने से रचनाकारों का मनोबल बढ़ता है और नई पीढ़ी भी साहित्य एवं सृजन के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होती है।

साहित्यकारों ने गत वर्ष के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राज्य सरकार और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी साहित्य उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी साहित्यकारों और आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल सहित प्रदेशभर से आए वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कवयित्रियां, लेखक, लेखिकाएं एवं साहित्य और सृजन जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल