छत्तीसगढ़

भारत के मानचित्र पर साकार हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’, एक साथ जले 51 हजार दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शाम बड़ी संख्या में जलाए गए ‘आशीर्वाद का दीया’

रायपुर, 17 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शाम बड़ी संख्या में जलाए गए 'आशीर्वाद का दीया'

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शाम बड़ी संख्या में जलाए गए 'आशीर्वाद का दीया'

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने पर आज कांकेर में जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के ऐतिहासिक पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में भारत का मानचित्र तैयार कर उस पर एक साथ 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से जगमगाता भारत का मानचित्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी ने किया। अध्यक्षता विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम ने की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, सीसीएफ श्री विवेकानंद झा, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, श्री सतीश लाटिया, श्री महेश जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा भारत के मानचित्र पर जलाए गए 51 हजार दीपों का अवलोकन किया।

aamaadmi.in

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री विक्रम देव उसेंडी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को मिल रही सुविधाओं का उल्लेख किया। कोरोना महामारी के दौरान टीकाकरण तथा जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी जानकारी दी।

श्री उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना उनके प्रति शुभकामना एवं सम्मान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश के निरंतर विकास की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक कांकेर आशाराम नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पूरे 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं। एक परिवार के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने परिवार की जरूरतों को समझे और उनके हित में कार्य करे। इसी सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर परिवार तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान, जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर पानी, स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने तथा उज्ज्वला एवं बिजली से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से घरों में सुविधा और रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक माह तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं 13 प्रमुख पहलों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन किया गया तथा अभियान से संबंधित कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने जनप्रतिनिधियों को गुलाब के फूल भेंट किए और भारत माता के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवलाल दुग्गा, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, श्री राजा पाण्डेय, श्री बृजमोहन तिवारी, श्री अशोक वालेचा, श्री टंकेश्वर जैन सहित जनप्रतिनिधि-पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल