छत्तीसगढ़

 सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, बस्तर में जले सात लाख से अधिक दीप

बारूद की गंध से निकलकर बस्तर में लौट रही महुआ की महक और मेलों-मड़इयों की रौनक- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 17 सितंबर 2026

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

aamaadmi.in

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता ने इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आशीर्वाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद की चुनौती से बाहर निकालकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों के शौर्य के साथ जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

*बारूद की गंध से महुआ की महक तक पहुंचा बस्तर*
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने बस्तर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पचास वर्षों से जिस बारूद की गंध में बस्तर जकड़ा हुआ था, वहां अब महुआ की महक और पारंपरिक मेलों-मड़इयों की रौनक लौट रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण अधिक बेखौफ होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजनों में शामिल हो पा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और जनसहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता मिली है। उन्होंने झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया तथा कहा कि पुराने मामलों की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

*पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ का दिया संदेश*
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वर्ष 2014 के बाद देश में हुए नीतिगत बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर एक लाख 29 हजार से अधिक हुई हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने तथा एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने धारा 370 के प्रावधानों में बदलाव, सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इन्हें केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा और निर्णय क्षमता से जोड़कर प्रस्तुत किया।

*दीपों की रोशनी में बस्तर के विकास का संकल्प*
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी बस्तर में शांति, विकास और रोजगार के नए अवसरों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल