छत्तीसगढ़

कांवर यात्रा से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: कांग्रेस के संसदीय सचिव के बाद अब भाजपा नेता ने दिखाई ताकत

कांवर यात्रा के जरिये कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ लगी है। संसदीय सचिव ने कांवर यात्रा निकाली थी।

रायपुर कोरोना काल में दो साल तक सावन के महीने में कांवर यात्रा नहीं निकाली गई थी। इस साल कांवर यात्रा के जरिये कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ लगी है। दो दिन पहले शुक्रवार को संसदीय सचिव एवं पश्चिम विधानसभा के विधायक ने कांवर यात्रा निकाली थी। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे। अब रविवार को पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांवर यात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता शामिल हुए।

तिरंगा संग शान से लहराया भगवा ध्वज

सावन के अंतिम सोमवार से एक दिन पहले रविवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र खमतराई से महादेवघाट तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह खमतराई बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने भोलेनाथ की पूजा के बाद कांधे पर कांवर थामी और यात्रा का नेतृत्व किया। बोलबम के जयकारों के साथ पीछे पीछे हजारों कांवरिये रवाना हुए। यात्रा हनुमान मंदिर गुढ़ियारी पहुंची। यहां हनुमान जी की पूजा के बाद यात्रा पहाड़ी चौक,कबीर चौक ,तेलघानी नाका ओवरब्रिज होते हुए महादेव घाट पहुंचेगी। आमापारा चौक,लाखेनगर चौक,सुंदर नगर चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत करने की तैयारी की गई है।

aamaadmi.in

कांवर यात्रा में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक

इस बार कांवर यात्रा में आज़ादी के अमृत महोत्सव की झलक दिखाई दे रही है। कांवर यात्रा के आगे घोड़े और ऊंट पर सवार होकर सनातनी परंपरा का प्रतीक भगवा ध्वज और तिरंगा ध्वज लहराते श्रद्धालुओं में भक्ति उल्लास छाया है। यात्रा में बच्चे, युवतियां, युवाओं में विशेष उत्साह है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल