
सीजी टीईटी 2022 एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है. आगामी परीक्षा छत्तीसगढ़ टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र आज, 12 सितंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दी गई है.
सीजी टीईटी 2022 एडमिट कार्ड 18 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे जिनके आवेदन विधिवत भरे और अधिकारियों द्वारा स्वीकार किए गए हैं.
व्यापमं ने इन वेब लिंक http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/, http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ और http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया है. ये लिंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसायटी (Chips), जनसंपर्क संचालनालय और संचालक एस.सी.ई.आर.टी. की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है. बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में करीब 4 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है.
- स्वदेशी रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग: BDL ने NSTL को सौंपा उन्नत हेवी वेट टॉरपीडो
- बढ़ी तपिश: कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार, दो दिन बाद बारिश के आसार
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़
- एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन : आयुक्त रजत बंसल






