छत्तीसगढ़राजनीति

गरीबों से किया वादा मुख्यमंत्री ने पूरा किया : प्रमोद दुबे

गरीबों से किया वादा मुख्यमंत्री ने पूरा किया : प्रमोद दुबे

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार भरोसे की सरकार है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गाँधी आश्रय योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में आवासहीन गरीबों को किया गया आवासीय पट्टे का वितरण करवाकर आमजनों से किया अपना वायदा अत्यंत सहज एवं सरल तरीके से पूरा कर दिखाया है. सभापति प्रमोद दुबे ने राजीव गाँधी आश्रय योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में आवासहीन गरीबों को आवासीय पट्टे वितरण करने का कार्य करवाने प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया द्वारा दिये गये मार्गदर्शन एवं विधायकगणों, निगम महापौर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों,वार्ड पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों द्वारा किये गये निरन्तर सकारात्मक सहयोग को सराहा. सभापति प्रमोद दुबे ने आज नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के तहत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों जोन 4 के सम्बंधित निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 57 के अरविन्द नगर में छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम में वार्ड 57 क्षेत्र के रहवासी 136 पात्र आवासहीन गरीबों को योजना के तहत आवासीय पट्टे वितरित किये, तो इससे प्रसन्न सभी सम्बंधित पट्टाधारी हितग्राहियों के चेहरे मुस्कान से खिल उठे. सभापति प्रमोद दुबे ने योजना के कार्य से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वार्ड, जोन क्षेत्र सहित रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कोई भी पात्र आवासहीन गरीब व्यक्ति राजीव गाँधी आश्रय योजना के तहत आवासीय पट्टे को प्राप्त करने से कदापि वंचित ना रहने पाये, यह सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाये.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल