
रायपुर. 3 अक्टूबर 2022. छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा पांच करोड़ को पार कर गया है. कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक (2 अक्टूबर तक) कुल पांच करोड़ दस हजार 332 टीके लगाए गए हैं. इनमें से दो करोड़ 24 लाख 49 हजार 317 टीके प्रथम डोज के रूप में, दो करोड़ दो लाख 65 हजार 722 द्वितीय डोज के रूप में और 72 लाख 95 हजार 293 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं. प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है. वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 62 प्रतिशत किशोरों को इसका दोनों टीका लगाया जा चुका है. प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 55 प्रतिशत बच्चों को भी इसकी दोनों खुराक दी जा चुकी है.
राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 85 लाख 13 हजार 230 नागरिकों, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दस लाख 21 हजार 128 किशोरों और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सात लाख 31 हजार 364 बच्चों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं. राज्य में 17 लाख 78 हजार 411 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष के 55 लाख 16 हजार 822 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है.
- सोने की कीमतों में भारी गिरावट से ज्वेलरी शेयरों में हड़कंप, 7% तक टूटा भाव, अब आगे क्या करें निवेशक?
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- एक साथ बुझ गए तीन जीवन: मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
- नक्सलियों का डंप बरामद, विस्फोटक सामग्री समेत भारी मात्रा में उपयोगी सामान जब्त
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा बयान, कहा- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा





