
रायपुर. संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम दिये जा रहे है.
इसी क्रम में ए.पी.जे अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 में संचालित श्री श्री महागणेश उत्सव समिति, विकास नगर, विनायक चौक गुढियारी रायपुर को साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया.
श्री श्री महागणेश उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष साउण्ड सिस्टम की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था के सदस्यो को साउण्ड सिस्टम भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया. जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा साउण्ड सिस्टम भेंट किया गया.
इस दौरान श्री श्री महागणेश उत्सव समिति के संरक्षक वारेन साहू, अध्यक्ष शुभम लांजेवार, उपाध्यक्ष नवीन वर्मा एवं सदस्य श्याम मिश्रा, तेजस्व वैद्य, सौरभ साहू सहित पार्षद श्रीमती मंजू वारेन साहू उपस्थित रहे.
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
- CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और आयोग से 14 दिसंबर तक मांगी स्थिति रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भरी हुंकार, कहा- मैं किसान का बेटा हूं, भली-भांति समझता हूं खेती-किसानी की परिस्थितियों को…
- रायपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार






