छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! 1200 जवानों के पहरे में नवरात्रि, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 3 युवकों पर एक्शन

डोंगरगढ़. मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. नवरात्रि में करीब 1200 जवानों की तैनाती, प्रमुख पदयात्री मार्गों पर निगरानी और मंदिर की सीढ़ियों पर 24 घंटे पुलिस बल की मौजूदगी के बीच हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की नजर है. इसी बीच तेज रफ्तार बाइक चलाकर और तेज हॉर्न बजाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. तीनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही थी. इसी दौरान नुकेश यादव (22), आकाश ठाकुर (19) और हरपीत पटेल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में वाहन चलाते और तेज हॉर्न बजाते हुए श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे.

श्रद्धालुओं ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों विवाद करने लगे. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के अनुसार, तीनों आक्रोशित हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए. इससे मौके पर शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया. कार्रवाई के दायरे में आए युवकों में नुकेश यादव और आकाश ठाकुर निवासी आरी तथा हरपीत पटेल निवासी झिटिया, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव शामिल हैं.

1200 जवानों के हाथ में सुरक्षा, सीढ़ियों पर 24 घंटे तैनाती
नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी. अंजोरा से डोंगरगढ़ तक प्रमुख पदयात्री मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी. मंदिर की सीढ़ियों पर चौबीसों घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि पैदल चढ़ने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे.

aamaadmi.in

नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में रास्तों पर भीड़ को नियंत्रित करना, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना पुलिस के लिए अहम जिम्मेदारी है. इसी को देखते हुए प्रमुख मार्गों से लेकर मंदिर की सीढ़ियों तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

हुड़दंगियों के लिए साफ संदेश—श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल और रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में तीन युवकों के खिलाफ की गई कार्रवाई इसी का हिस्सा है.

डोंगरगढ़ में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. ऐसे में तेज रफ्तार से वाहन चलाना, बेवजह हॉर्न बजाकर लोगों को परेशान करना और समझाइश के बाद भी विवाद करना सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है. पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है.

संदेश साफ है—नवरात्रि में डोंगरगढ़ पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. सड़कों पर हुड़दंग, लापरवाही से वाहन चलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल