छत्तीसगढ़

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली को बना दिया जेल, डरी हुई है सरकार

रायपुर। दिल्ली प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक धरना को रोकने के लिए दिल्ली को जेल बना दिया है. हर तरफ घेराबंदी है, सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है. हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है. एम्बुलेंस तक को बक्शा नहीं जा रहा है. दरअसल, सरकार डरी हुई है, और जब तक ज्ञानेश कुमार और पीएम मोदी का इस्तीफा नहीं मिलता, तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा.

दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में भाजपा के कांग्रेस पर संविधान को हाईजैक करने की कोशिश के आरोप पर कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को खत्म किया. सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान को कुचलने का काम किया, इसलिए आज आम जनता सड़क पर प्रदर्शन कर रही है. सरकार में इंसानियत है तो प्रधानमंत्री और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

सरकार की 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की घोषणा पर दीपक बैज ने कहा कि किसानों की स्थिति छत्तीसगढ़ में खराब है. मजदूरों को तनख्वाह नहीं मिल रही है. यह सिर्फ घोषणा है, अब भी किसानों का कोई भला नहीं होगा. किसानों को ठगने का काम सरकार कर रही है.

वहीं रोजगार मेले को लेकर बैज ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि करीब 10 हजार नौकरियां दी है. अब तक 1 लाख से अधिक पद खाली है. 5 हजार पद भी सरकार नहीं भर पाई है. सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठ बोल रही है.

aamaadmi.in

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे को लेकर बैज ने कहा कि देश में इमरजेंसी के हालात हैं, और यहां नौटंकी कर रहे हैं. ये पूरी तरह से सरकार की फिजूल खर्ची है. इस सरकार में रेल व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. पहले दिल्ली से ट्रेनों को चालू करें, फिर छत्तीसगढ़ में नई ट्रेन का उद्घाटन करें.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि श्याम बिहारी जायसवाल पहले अपने विभागों को संभालें. जंगल उजड़ रहे हैं, चहेते उद्योगपतियों को जल, जंगल, जमीन सौंप रहे हैं. पहले श्याम बिहारी जायसवाल बताएं कि यह सब सही है क्या?

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल