
रायपुर: राजधानी के होटल ‘किंग्सवे कॉन्टिनेंटल’ में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर की वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र आगामी वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन और चुनाव रहा।
बैठक में क्लब के सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए रोटेरियन सिद्धार्थ वरवंडकर को प्रेसिडेंट पद हेतु निर्वाचित किया गया।
बैठक के दौरान रोटरी के सेवा कार्यों को गति देने के लिए आगामी अध्यक्ष संजय करकरे द्वारा नए बोर्ड का गठन भी किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्लब के अनेक वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रोटेरियन रितेश जिंदल (आई पी पी ), रोटेरियन हृषभ सोनी (उपाध्यक्ष), बीरेंद्र शर्मा (सेक्रेटरी), शेष अग्रवाल (जॉइंट सेक्रेटरी), मोनेंद्र छाबरा (कोषाध्यक्ष), रविकांत यादव (क्लब प्रशासन), जितेंद्र सराफ ( सेवा और परियोजना), अरुण पोद्दार (सदस्यता), प्रवीण ठाकुर (फाउंडेशन), राज दुबे (जन संपर्क), हेमन्त अग्रवाल (क्लब लर्नर फैसीलियटर), राजेश चौरसिया (एडिटर), राहुल जाधव (को एडिटर), राजेन्द्र सुराना (पी पी फोरम), नागेश बंछोर (टीच), राहुल अग्रवाल (सार्जेंट फ़ॉर आर्म्स), रॉकी छुगानी (इंटरैक्ट), दमयंती गुप्ता (इंटरैक्ट), के.के. पाणिग्राही (वाश), मनीष राजवर्धन (मीडिया सलाहकार) एस.के. अग्रवाल (क्लब सलाहकार), मुंशीह सागर (क्लब सलाहकार), सुशील बड़वानी (क्लब सलाहकार), रंजन नत्थानी (क्लब सलाहकार), अजय तिवारी (क्ल्ब सलाहकार), संकल्प वरवंडकर (क्लब सलाहकार), विनय अग्रवाल (क्लब सलाहकार), पंकज चोपड़ा (क्लब सलाहकार) और रोटेरियन प्रमुख रूप से शामिल थे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष वर्ष 27-28 और बोर्ड 26-27 के सदस्यों को उनके आगामी कार्यकाल के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।




