छत्तीसगढ़

SBI ATM में चोरी की कोशिश नाकाम, हथौड़ी-छीनी से मशीन तोड़ रहा था आरोपी; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

डोंगरगढ़। शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के SBI ATM में आधी रात चोरी की सनसनीखेज कोशिश सामने आई है। आरोपी ने पहले बूथ में लगे CCTV कैमरे को तोड़ा और फिर हथौड़ी-छीनी से ATM मशीन का कवर और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गनीमत रही कि आरोपी ATM से रकम निकाल पाता, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पहले कैमरा तोड़ा, फिर ATM पर किए वार
बताया जा रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले CCTV कैमरे को निशाना बनाया, ताकि उसकी हरकत रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद हथौड़ी और छीनी से ATM मशीन के उस हिस्से को तोड़ने की कोशिश की, जहां से मशीन का कवर और दरवाजा खुलता है। लगातार वार के कारण ATM का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ में संदिग्ध गतिविधि नजर आई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई।

स्थानीय निवासी और SBI कर्मचारी अंजल निगम भी रात में अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बस स्टैंड स्थित ATM बूथ की ओर गई। अंजल के मुताबिक, वहां कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक ने बताया कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ATM के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जांच करने पर उसके पास छीनी और हथौड़ी मिली। उसने ATM के कवर वाले हिस्से को तोड़ दिया था। पुलिस टीम ने उसे मौके पर पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में उसकी पहचान सेवाराम वर्मा निवासी अंडी के रूप में हुई है।

aamaadmi.in

SDOP के अनुसार, आरोपी उस समय नशे की हालत में था और ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया। मामले में सुबह से पूछताछ की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के इतने व्यस्त इलाके में आरोपी आधी रात हथौड़ी-छीनी लेकर ATM तक पहुंच गया और CCTV कैमरा तोड़कर मशीन को निशाना बनाता रहा।

गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस पेट्रोलिंग के चलते ATM से रकम चोरी होने से पहले ही आरोपी पकड़ा गया, लेकिन शहर में लगातार सुनसान इलाकों में सक्रिय चोर गिरोह की मौजूदगी से शहरी इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले आया था या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। पूरे मामले की जांच जारी है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल