छत्तीसगढ़

शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता:  पुलिस लाईन ने पीटीएस रेड को हराकर क्वॉटर फाईनल में पहुंची

राजनांदगांव. जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा आयोजित की जा रही शहीद कप राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन पहले मैच में पुलिस लाईन राज0 ने पीटीएस रेड को हराकर क्वाटर फाईनल में जगह बना ली वहीं दूसरे मैच में बिलासपुर ने धमतरी को तीसरे मैच में बलौदाबाजर ने मुंगेली को चौंथे मैच में डीआरजी राज0 ने 17वीं बटा0 कबीरधाम को एवं अंतिम पांचवे मैच में बिलासपुर ने बलौदाबाजार को 15 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.

 रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में जिला पुलिस द्वारा आयोजित किये जा रहे शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन खेले गये पहले मैच में पुलिस लाईन राजनांदगांव ने पीटीएस राज0 को 7 विकेट से पराजीत किया, पीटीएस की पूरी टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में पुलिस लाईन ने चंद्रेश सिन्हा के 35 गेंदों में 92 रनो की पारी के चलते 3 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीतकर स्पर्धा में क्वार्टर फाईनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. पुलिस लाईन के नंदेश्वर व अतहर अली ने 2-2 विकेट लिये, दूसरे मैच में बिलासपुर ने धमतरी को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया, धमतरी की टीम 113 रन 8 विकेट पर बनाई थी, जिसके जवाब में बिलासपुर के ओपनर जोड़ी मनोज 74 रन, सोनू पाल 30 रन की बदौलत बिना कोई विकेट खोये जीत के लिये आवश्यक 114 रन 6.2 ओव्हर में बना लिये, तीसरे मैच में बलौदाबाजर ने मुंगेली को 7 विकेट से हरा दिया, मुंगेली 98 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाई थी, जिसके जवाब में बलौदाबाजर 3 विकेट खोकर 99 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया, बलौदाबाजार के नंदकिशोर वर्मा एवं कमलेश कुमार मरावी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. चौंथे मैंच में डीआरजी राज0 ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 3 विकेट पर 139 रन बनाये थे, जिसमें जटवार ने 52 रन का योगदान दिया, वहीं 17वीं बटा0 कबीरधाम डीआरजी के गेंदबाज अश्वनी यादव साहेबलाल राकेश वर्मा की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाये और 92 रन ही बना पाई जिसके चलते डीआरजी 42 रनों से विजयी रही. पांचवे मैच में बिलासपुर पुलिस ने बलौदाबाजार पुलिस को 15 रनों से हराया बिलासपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 3 विकेट पर 134 रन बनाये थे, जिसमें भागीरथी ने 29 गेंद में 79 रन बनाये, जिसके जवाब में बलौदाबाजार की टीम निर्धारित 10 ओव्हर में 3 विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई, जिसमें प्रितम पटेल ने 61 व भुनेश्वर वर्मा ने 38 रन बनाये थे लेकिन अपनी टीम को जीत के लक्ष्य तक नहीं पहुचा पाये.

 आज खेले गये पहले मैच में चंद्रेश सिन्हा पुलिस लाईन, दूसरे मैच में मनोज बिलासपुर, तीसरे मैच में नंद किशोर वर्मा बलौदाबाजार, चौंथे मैच में जटवार डीआरजी राज0 एवं पांचवे एवं अंतिम मैच में भागीरथी बिलासपुर को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक, लखन पटले अति0 पुलिस अधीक्षक अमित पटेल नगर पुलिस अधीक्षक राज0, हेम प्रकाश नायक डीएसपी एवं भूपेन्द्र गुप्ता रक्षित निरीक्षक की उपस्थिति में प्रदान किया गया.

                प्रतियोगिता के छठवे दिन 03 जनवरी को लगातार छः मैच खेले जायेगें, जिसका पहला मैच प्रातः 8ः00 बजे से प्रेस क्लब एवं नागरिक इलेवन के मध्य, दूसरा मैच 09 बजे से कांकेर रेंज एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर के मध्य, तीसरा मैच 10ः30 बजे जिला रायपुर एवं एसएसबी हेड क्वाटर भिलाई के मध्य, चौंथा मैच 12ः00 बजे पीटीएस ब्लू राज0 एवं जिला महासमुंद के मध्य पांचवा मैच 02ः00 बजे पहले मैच एवं दूसरे मैच के विजेता के मध्य तथा छठवा एवं अंतिम मैच 03ः30 बजे डीआरजी राज0 एवं सीएसपी राज0 के मध्य खेला जायेगा.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल