छत्तीसगढ़

चलती कार में महिलाओं ने बनाई रील : कोई दरवाजे पर लटकीं, तो कोई बोनट पर लेटी…

कोरबा. सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा से वीडियो सामने आया है, जिसमें युवतियां चलती कार में स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रही है. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर चौकी थाना इलाके के रविशंकर नगर का है. गरबा के लिए सजी सड़क पर काली कार के बोनट पर लेटकर और दरवाजों पर लटककर डांस करती रही हैं. इस तरह का स्टंट न केवल युवतियों के लिए, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. वीडियो में काले रंग की कार (क्रमांक सीजी 12 बीवी 6007) के दरवाजों और बोनट पर कुछ महिलाएं लटककर डांस करते नजर आई हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो में एक कैप्शन भी लिखा गया है, “Freedom उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो.” हालांकि, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है.

पुलिस ने दर्ज की FIR, वैधानिक कार्रवाई जारी
कोरबा के एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच की. वाहन के पंजीयन के आधार पर मालिक की पहचान की गई, जिसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल