
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी बीच प्रमुख राजनैतिक पार्टियों द्व्रारा अपनी तैयारियां भी तेज़ कर चुकी है। बीजेपी ने जहा दो प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है,वही कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। राजनैतिक गलियारों में कई बार कांग्रेस की अंतरकलह की खबरें सामने आती रही है। इसी बीच बीजेपी छत्तीसगढ़ ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमे कसडोल विधायक शकुंतला साहू के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा प्रभारी के सामने विरोध किया जा रहा है। वायरल वीडियो में विधायक पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लग रहे हैं। वीडियो में कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चंदन साहू और तेल घानी बोर्ड के सदस्य रोहित साहू विधायक पर अपेक्षा का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अपनी अभद्र टिप्पणियों और उटपटांग हरकतों के लिए कुख्यात कसडोल की कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के विरुद्ध विधानसभा प्रभारी के सामने आवाज़ बुलंद करते कसडोल के कांग्रेस कार्यकर्ता
भूपेश जी यह सिद्ध करता है कि आपके विधायकों का परफार्मेंस खराब रहा है और उनसे कांग्रेस के कार्यकर्ता ही… pic.twitter.com/Pe9f5w5onk
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 11, 2023






