अपराधछत्तीसगढ़रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड : शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार

रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से पकड़े गए हैं। आरोपियों ने अलग-अलग तीन मामलों में लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक डिटेल्स बरामद किए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है।

केस 1 – शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी
प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह ने शिकायत की थी कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना खम्हारडीह में धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. एवं 66(D) IT एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण से मुख्य आरोपी की पहचान प्रयल अस्थाना के रूप में हुई, जो घटना के बाद लगातार स्थान बदल रहा था। ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

केस 2 – ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 7.40 लाख की ठगी
प्रार्थी युवराज पिस्दा ने शिकायत की थी कि उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 7.40 लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर थाना मुजगहन में धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। बैंक डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों नेहरू लाल और मयंक पटेल की पहचान की। दोनों ने मुंबई स्थित बैंक शाखा में खाते खुलवाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल