अपराधदिल्लीदुनियाराष्ट्र

ऑपरेशन सिंदूर : ढेर हुआ जैश प्रमुख मसूद अजहर के परिवार

दिल्ली। भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को करारा झटका लगा है। इस ऑपरेशन में जैश प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और उसके चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं। खुद मसूद अजहर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “अच्छा होता कि मैं भी इस हमले में मारा जाता।”

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का बहावलपुर भी शामिल है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह ऑपरेशन उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया गया था जहाँ से भारत पर हमलों की योजना और संचालन होता था। मसूद अजहर के बयान के अनुसार, हमले में उसकी बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति और उसकी सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे या तो मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया है कि ज्यादातर मृतक महिलाएं और बच्चे हैं।

भारत सरकार ने अभी तक इस ऑपरेशन की पूरी रणनीति उजागर नहीं की है, लेकिन रक्षा मंत्रालय के बयान से स्पष्ट है कि यह हमला पूरी तरह योजनाबद्ध और सर्जिकल था, जिसका मकसद आतंक के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में आए नई आक्रामकता और निर्णायकता को दर्शाता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस बात पर है कि पाकिस्तान की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल