
Raveena Tandon Birthday: बॉलीवुड की “मस्त-मस्त” गर्ल, जिन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीता लेकिन प्यार में कई बार दिल भी तोड़ा। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। आज रवीना टंडन का जन्मदिन है और वो अब 50 साल की हो गई है, तो आइए जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें।
कॅरियर की शुरुआत और सुपरहिट गाने
“चुरा के दिल मेरा” और “तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त” जैसे गाने आज भी हर किसी की जुबान पर हैं। 90 के दशक में Raveena Tandon ने अपनी पहली फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। अपनी अदाओं और दमदार अभिनय से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया।
दिल के मामलों में रही उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी
रवीना का नाम कई बड़े अभिनेताओं के साथ जुड़ा। अक्षय कुमार के साथ उनके रिश्ते की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हुई, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद उनका नाम अजय देवगन के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। दिल टूटने के बाद रवीना इतनी दुखी हुईं कि उन्होंने जान देने की कोशिश भी की।
सच्चा साथी मिला सहेली के पति में
रवीना का दिल आखिरकार अनिल थडानी पर आ गया, जो उनकी सहेली नताशा सिप्पी के पति थे। अनिल और नताशा के रिश्ते में आई दरार के बाद अनिल और रवीना एक-दूसरे के करीब आए। अनिल के तलाक के बाद, रवीना ने उनसे शादी कर ली। आज दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं।
मां बनने का अनोखा फैसला
रवीना ने शादी से पहले ही दो बेटियों को गोद लेकर मां बनने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया, लेकिन रवीना ने इसकी परवाह नहीं की। अब रवीना नानी भी बन चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
ओटीटी पर बिखेरा जलवा
अब बड़े पर्दे से दूरी बनाकर रवीना ओटीटी पर एक्टिव हैं। “कर्मा कॉलिंग” जैसी वेब सीरीज में उन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है






