मध्य प्रदेशराष्ट्र

 टीआई ने फांसी के फंदे से युवक को उतारकर सीपीआर देकर बचाई जान

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने 10 हजार रूपए के नगद पुरस्कार से पुरस्‍कृत किया  

मध्‍यप्रदेश पुलिस केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों के जीवन की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभाती है। नागदा पुलिस ने तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदना का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो पुलिस सेवा की सच्ची भावना को प्रतिबिंबित करता है। नागदा थाना प्रभारी श्री अमृतलाल गवरी ने फांसी के फंदे पर झूल रहे एक युवक को न केवल समय रहते नीचे उतारा, बल्कि सीपीआर (CPR) जैसी जीवनरक्षक तकनीक का प्रयोग कर उसका जीवन बचाया।

aamaadmi.inयह घटना उस समय की है जब थाना प्रभारी श्री अमृतलाल गवरी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान पीड़ित के पिता रास्ते पर दौड़ते हुए आए और थाना प्रभारी गवरी को बताया कि मेरे बेटे ने फांसी लगा ली है। सूचना की गंभीरता को तत्काल समझते हुए थाना प्रभारी एक क्षण भी विलंब किए बिना पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ा और युवक को फंदे से नीचे उतारा। परिजन युवक को मृत समझकर शोकाकुल हो गए, किंतु थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने अपने प्रशिक्षण में अर्जित सीपीआर तकनीक का उपयोग करते हुए तुरंत जीवनरक्षक प्रयास शुरू किए। कुछ ही मिनटों की सतर्कता और निरंतर प्रयासों से युवक की धड़कनें सामान्य हुईं। इसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु रतलाम हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित परिवारजनों ने थाना प्रभारी श्री अमृतलाल गवरी एवं नागदा पुलिस के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्यवाही की जानकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी की सराहना करते हुए उन्हें 10 हजार रूपए का नगद पुरस्कार से पुरस्‍कृत किया। पुलिस महानिदेशक ने इस कार्य को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल