राष्ट्र

स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक, गृहमंत्रालय ने सूची जारी की

नई दिल्ली, 14 अगस्त .15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस साल 1082 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा. सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा 125 पदक जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले हैं. गृहमंत्रालय ने रविवार को इनके नामों की सूची जारी कर दी. इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है. गृहमंत्रालय के मुताबिक इस साल कुल 1082 पुलिसकर्मियों को अलग अलग पदकों से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 347 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, जबकि 87 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा 648 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिए गए हैं. इन सभी पुलिसकर्मियों को 15 अगस्त के मौके पर ये पदक दिए जाएंगे.

गृहमंत्रालय ने जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक ये सभी पदक अलग अलग राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों को दिए गए हैं. खास बात ये है कि तीनों कैटेगरी में सबसे ज्यादा 125 पदक जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले हैं.

जिन 347 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पदक दिए गए हैं, उनमें 204 को जम्मू कश्मीर में उनकी बहादुरी, जबकि 80 पुलिसकर्मी ऐसे शामिल किए गए हैं, जिन्होंने लेफ्ट विंग प्रभावित नक्सली इलाकों में बहादुरी दिखाने का काम किया है. वहीं 14 पुलिसकर्मियों को नार्थ ईस्ट क्षेत्र में काम के लिए वीरता पदक मिल रहा है.

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में सीआरपीएफ के 109, जम्मू कश्मीर पुलिस के 108, बीएसएफ के 19 और 42 महाराष्ट्र पुलिस के जवान शामिल हैं. बाकी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मी शामिल हैं.


join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी गांठ बांधले ये बात सफलता चूमेगी कदम इंडियन जर्सी पर ‘पाकिस्तान’ का नाम ऋषभ पंत बने LSG के कप्तान