
मुंबई. महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 14 की मौत डूबने से हुई है. वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच अहमदनगर जिले के तोपखाना में मारपीट भी हुई.
जलगांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मेयर के बंगले पर पथराव किया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. गणेश उत्सव 31 अगस्त से शुरू होकर शुक्रवार को संपन्न हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक अन्य देवली में डूब गया. यवतमाल जिले में दो व्यक्ति तालाब में डूब गए. अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. दो लोगों की मौत के जलगांव जिले में हो गई. वहीं पुणे के देहात क्षेत्र, धूले, सतारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.
- कंकाली तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश
- चिटफंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रूपए, 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 7 फरवरी को ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ
- होली का त्योहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ से बिहार तक चलेगी
- छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के नए अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण





