बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान

बिहार में महागठबंधन के बीच सीट का बंटवारा हो गया है. जिसमें आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सीटों पर सहमति बन गई है. वामदलों में भाकपा को एक सीट बेगूसराय और माकपा को एक सीट खगड़िया दिए जाने पर सहमति बनी है. जबकि, भाकपा माले को तीन सीट नालंदा, आरा और काराकाट दी गई है.

महागठबंधन की सीट बंटवारे की पूरी लिस्ट पढ़ें

 

(पहला चरण)

aamaadmi.in

औरंगाबाद- आरजेडी

गया- आरजेडी

नवादा- आरजेडी

जमुई (एससी)- आरजेडी

 

(दूसरा चरण)

किशनगंज- कांग्रेस

कटिहार- कांग्रेस

पूर्णिया-आरजेडी

भागलपुर- कांग्रेस

बांका-आरजेडी

 

(तीसरा चरण)

झंझारपुर- आरजेडी

सुपौल-आरजेडी

अररिया-आरजेडी

मधेपुरा-आरजेडी

खगड़िया- सीपीएम

 

(चौथा चरण)

मुंगेर-आरजेडी

उजियारपुर-आरजेडी

समस्तीपुर (एससी)- कांग्रेस

बेगूसराय-सीपीआई

दरभंगा-आरजेडी

 

(पांचवा चरण)

सीतामढ़ी-आरजेडी

मधुबनी-आरजेडी

मुजफ्फरपुर-कांग्रेस

सारण-आरजेडी

हाजीपुर (एससी)-आरजेडी

 

(छठा चरण)

वाल्मीकि नगर

पश्चिम चंपारण-कांग्रेस

पूर्वी चंपारण-आरजेडी

शिवहर-आरजेडी

वैशाली-आरजेडी

गोपालगंज (एससी)-आरजेडी

सिवान-आरजेडी

महाराजगंज- कांग्रेस

 

(सातवां चरण)

नालंदा- सीपीआई माले

पटना साहिब- कांग्रेस

पाटिलपुत्र-आरजेडी

आरा-  सीपीआई माले

बक्सर-आरजेडी

सासाराम (एससी)- कांग्रेस

काराकाट- सीपीआई माले

जहानाबाद-आरजेडी

 

आपको बता दें बीते कई दिनों से महागठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा था. जो आखिरकार सीट बंटवारे की सहमति पर खत्म हो गया है. सबसे ज्यादा माथापच्ची गोपालगंज, वाल्मीकिनगर और शिवहर सीट को लेकर हुई थी. दो दौर की बैठकों में कांग्रेस व राजद नेताओं के बीच चर्चा हुई. यह बैठक नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को हुई थी.

इससे पहले आरजेडी करीब दर्जनभर सीटों पर अपने प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे चुकी है. जिसको लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने विरोध भी दर्ज कराया था. हालांकि अब हालात कंट्रोल में हैं. पहले चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हैं. उनमें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद शामिल हैं. जिन पर राजद ने  प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दे दिया है. इसके अलावा बांका और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी उतार दिए हैं.

पाटलिपुत्र से मीसा भारती, सारण से रोहिणी आचार्य, बक्सर से सुधाकर सिंह, मुंगेर से अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी, महाराजगंज से रंधीर सिंह, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, उजियारपुर से आलोक मेहता, बांका से जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट दिया है. घोषित प्रत्याशियों में चार यादव, तीन कुशवाहा, दो राजपूत, पासवान, रविदास व धानुक समाज से ए़क-एक धानुक हैं.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल