राष्ट्र

कूनो में एक और मादा चीता ने तोड़ा दम , अब सिर्फ 15 बचे

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में एक और चीते की मौत हो गई. मार्च से अब तक नौ चीतों की मौत हो चुकी है. इनमें तीन शावक भी हैं, जिनका जन्म कूनो में हुआ था. राज्य वन विभाग ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कूनो में अब 15 चीते बचे हैं.

बताया जा रहा है मृत बाघ की उम्र महज ढाई साल की थी. मृत बाघ के शव का परीक्षण कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल एवं एनटीसीए के प्रतिनिधि प्रिया वारेकर, एसके सिंह आदि अफसरों की उपस्थिति में किया गया है. शव के परीक्षण के बाद बाघ के आवश्यक अवयव फारेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखकर संपूर्ण अवशेष को जलाकर नष्ट किया गया.

बयान के अनुसार, बुधवार सुबह मादा चीतों में से एक धात्री (तिब्लिसी) मृत पाई गई. मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. विशेषज्ञों ने कहा, उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. कूना में 14 चीते जिनमें से सात नर, छह मादा और एक मादा शावक को बाड़े में रखा गया है. कूनो वन्यजीव पशु चिकित्सकों और एक नामीबियाई विशेषज्ञ की टीम नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. एक मादा चीता बाड़े के बाहर है और टीम की निगरानी में है. चीता परियोजना के तहत आठ नामीबियाई चीतों को पिछले साल 17 सितंबर को केएनपी के बाड़ों में छोड़ा गया था. फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते केएनपी लाए गए थे. मार्च के बाद से इनमें से छह वयस्क चीतों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है. मार्च में नामीबियाई चीता ज्वाला के चार शावक पैदा हुए, लेकिन उनमें से तीन की मई में मौत हो गई थी.

वहीं इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है. टाइगर स्टेट के दर्जें की खुशियां मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मनाई जा रही थी कि इसी बीच आई बुरी खबर ने इन खुशियों को कम कर दिया है. दरअसल मंगलवार को मंडला के कान्हा नेशनल पार्क में एक बाघ की मौत हो गई है. हालांकि बाघ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. बाघ की मौत के चंद घंटों पहले ही प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह और वन विभाग के अफसरों का सम्मान किया गया था.

aamaadmi.in

बता दें 785 बाघों के साथ मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है. हालांकि टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने के दो बाद दिन ही एक बाघ की मौत हो गई, इससे प्रदेश में अब बाघों की संख्या 784 रह गई है. मंगलवार की दोपहर मंडला के कान्हा नेशनल पार्क में एक बाघ की मौत हो गई है. बाघ की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन बाघ की मौत ने टाइगर स्टेट बनने की खुशियों को कुछ कम कर दिया है.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल