
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया. इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवान ने हिम्मत दिखाते हुए यात्रियों की जान बचा ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गाजियाबाद निवासी सलमान शनिवार सुबह अमरोहा जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे. प्लेटफार्म नंबर-2 पर सुबह 7.20 पर पूर्णागिरी एक्सप्रेस पहुंची. उनके ट्रेन में सवार होने से पहले ट्रेन चल पड़ी. सलमान ने दौड़कर चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास किया लेकिन उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के बाहर लटक गए. उनकी एक टांग ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई. इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एएसआई राजेंद्र सिंह ने सलमान को खींच लिया.
- नोट डबल करने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़: इंजीनियर-होटल संचालक सहित छह गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय
- 1 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय दफ्तर 100% ऑनलाइन वर्किंग पर
- DGP ने 4 टीआई और 2 एसआई का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट
- उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध, ESMA लागू





