बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

पिछड़े वर्गों की जनगणना चाहती है कांग्रेस खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्गों की जनगणना चाहती है. उन्होंने कहा कि इस कदम से उनकी स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी और उनके कल्याण के लिए उपाय करने में मदद मिलेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ‘खेल’ 2024 में जारी नहीं रहेगा क्योंकि देश के लोग जागरूक हो गए हैं. रायगढ़ जिले के कोडताराई गांव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर ‘महिला विरोधी विचारधारा’ रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि क्या भगवा पार्टी को महिलाओं, पिछड़े वर्गों के बारे में चिंता है? केंद्र सरकार को अब महिला आरक्षण पर कानून लागू करना चाहिए.

हित में कदम उठाने में मदद मिलेगी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम पिछड़े वर्गों की जनगणना चाहते हैं क्योंकि इससे जानकारी सामने आएगी कि उनमें से कितने बहुत पिछड़े हैं, उनमें से कितने साक्षर हैं, कितने आर्थिक रूप से पिछड़े हैं आदि. जनगणना से इन सभी का खुलासा होगा. इस विवरण से हम उनके हित में कदम उठाने में सक्षम होंगे.

चेहरा बेनकाब हो गया जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इंदौर प्रेस क्लब में बुधवार को कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा का कथित रूप से ओबीसी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल