
Women Sex Partner News: देश में महिलाओं-पुरुषों के बीच किए गए नैशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 में हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में मुताबिक देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर हैं.
इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था. इस सर्वे में एक और बात सामने आई हैं कि तकरीबन चार फीसदी पुरुषों ने ऐसी महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाए हैं जो न तो उनकी पत्नी थी और न वो कभी साथ रहे. लेकिन इस मामले में महिलाएं न के बराबर हैं. ऐसे केस में महिलाओं का प्रतिशत 0.5 है.
इस राज्यों में हुआ सर्वे
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट सामाजिक,आर्थिक और अन्य पृष्ठभूमि विशेषताओं, नीति निर्माण और प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए उपयोगी डेटा प्रदान करती है. इस सर्वे में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है. जिन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है उसमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं.
- सोने की कीमतों में भारी गिरावट से ज्वेलरी शेयरों में हड़कंप, 7% तक टूटा भाव, अब आगे क्या करें निवेशक?
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- एक साथ बुझ गए तीन जीवन: मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
- नक्सलियों का डंप बरामद, विस्फोटक सामग्री समेत भारी मात्रा में उपयोगी सामान जब्त
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा बयान, कहा- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा






