
अहमदाबाद. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि एक बंदरगाह के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गुजरात लाए जा रहे और वहां से पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में इसकी तस्करी की जा रही है. हालांकि, उन्होंने किसी बंदरगाह का नाम नहीं लिया.
केजरीवाल ने राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि नशीली दवाओं की खेप राज्यभर में पहुंचाई जा रही, ऐसा लगता है कि इसमें प्रशासन की मिलीभगत है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं से पता चलता है कि गुजरात के एक बंदरगाह से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ राज्य में लाया जा रहा है. यहां से ड्रग्स पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में भेजी जा रही है.
दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये क्यों हो रहा है. जाहिर है, कहीं न कहीं प्रशासन नाकाम है. कोई यह बात नहीं मान सकता कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह सबकुछ हो सकता है. गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. साथ ही, विभिन्न टाउन हॉल बैठकों में ऑटो-रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचारियों, व्यापारियों और वकीलों के साथ भी बातचीत करेंगे.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन






