बड़ी खबरेंराजनीतिराष्ट्र

Loksabha Elections 2024: दिल्ली में कांग्रेस में प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं

Loksabha Elections 2024: नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों में दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पा रही है. पार्टी सूत्रों की मानें तो केन्द्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर से दिल्ली कांग्रेस के पाले में गेंद डाल दी है.

दिल्ली कांग्रेस से सभी सीटों पर एक-एक प्रत्याशी का नाम तय करके सूची देने को कहा गया है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पहली बार गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. गठबंधन के चलते आप को चार और कांग्रेस के हिस्से में तीन सीटें आई हैं. आप ने अपने हिस्से की सीटों पर एक माह पहले ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पा रही है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से 31 मार्च को आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली के बाद कांग्रेस नेताओं का उत्साह बढ़ा है. इसके चलते उम्मीदवार अब ज्यादा मुखर होकर अपनी उम्मीदवारी रख रहे हैं. दिल्ली कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवारों के नाम भेजे थे, लेकिन शुक्रवार को हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब केन्द्रीय नेतृत्व ने फिर प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी को हर सीट पर सिर्फ एक-एक उम्मीदवार का नाम तय करके भेजने को कहा है. खासतौर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट को लेकर सहमति न बनने की बात सामने आ रही है. इस सीट पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली और संदीप दीक्षित के अलावा कन्हैया कुमार का नाम प्रत्याशी के लिए चल रहा है.

महिला चेहरा नहीं होने से असमंजस

भाजपा ने दिल्ली की सात में से दो सीट पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है, जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से आप ने अपने हिस्से की चार सीटों पर महिला प्रत्याशी नहीं उतारी है.

aamaadmi.in

हालांकि, पार्टी नेताओं का मानना है कि किसी तरह के प्रयोग की बजाय जीतने वाले प्रत्याशी पर दांव लगाना ही ज्यादा उचित होगा.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल