
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर कथित कोयला घोटाला मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने गंभीर को ‘भूलवश’ सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय रविवार देर रात साढ़े 12 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद उन्हें दोपहर दो बजे तक पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया. गंभीर पहले के समन के अनुसार देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर सॉल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय पर पहुंच गयी थीं लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिला.
सूत्रों ने बताया कि नीले रंग का कुर्ता पहने हुए गंभीर ईडी कार्यालय पहुंचीं और उन्हें वहां ताला लगा मिला था, जिसके बाद वह वहां एक तस्वीर खिंचवाकर लौट गयीं. बाद में एजेंसी ने नोटिस में दिए समय को ‘टंकण की त्रुटि’ बताया. गंभीर अपने वकील के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थीं. गंभीर ने बाद में एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा,‘मुझे रात साढ़े 12 बजे आने के लिए कहा गया था इसलिए मैं आई.’
गंभीर को 10 सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने रविवार ‘रात 1230 बजे’ कार्यालय में पेश होने का नोटिस सौंपा था. उन्होंने कथित कोयला घोटाला मामले में उनसे पूछताछ करने की जरूरत का हवाला देते हुए उन्हें विदेश जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया था.
- फरार ड्रग्स तस्कर नागपुर से गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी का बड़ा खुलासा
- रायपुर में ‘सूरज’ के तेवर तल्ख, तो पेण्ड्रा रोड की वादियों में अब भी है ‘ठंडक’
- 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: देशभर में अनिवार्य होगा E-20 पेट्रोल
- रूह कंपा देने वाला हादसा : जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट, हाथ-पैर झुलसा
- एम्बुलेंस से हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 10 लाख का माल






