राष्ट्रदुनिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे, अब राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट 22 भाषाओं में उपलब्ध और दिव्यांगजनों के अनुकूल बना

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (25 जुलाई, 2025) अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए। अपने कार्यकाल का तीसरा वर्ष पूरा करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में शुरू की गई विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों में भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:

दिव्यांगजनों के अनुकूल राष्ट्रपति भवन की घोषणा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 सूत्री अनुशंसाओं को लागू करने के बाद राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय दिव्यांगजनों के अनुकूल परिसर बन गए हैं।
22 भारतीय भाषाओं में राष्ट्रपति भवन की वेबसाइटों का शुभारंभ। राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइटें-https://www.rashtrapatibhavan.gov.in/और https://www.presidentofindia.gov.in/– अब 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं।
प्रेसीडेंट्स एस्टेट में आगंतुकों और निवासियों के लिए विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन, जैसे राष्ट्रपति भवन में आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद में निलयम निकुंज, राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप और स्वागत कक्ष तथा प्रेसीडेंट्स एस्टेट में एक पुनर्निर्मित जिम।
250 से अधिक मदों की नीलामी के लिए ई-उपहार सीजन 2 का शुभारंभ। नीलामी से प्राप्त सभी आय बच्चों के कल्याण से जुड़ी पहलों को दान की जाएगी। विवरण – https://upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in/
ई-बुक का लोकार्पण – राष्ट्रपति कार्यकाल के पिछले एक वर्ष की झलकियों का संकलन (लिंक https://rb.nic.in/ebook25.htm)। मार्च 2027 तक राष्ट्रपति भवन को नेट जीरो बनाने की पहलों की शुरुआत। विभिन्न पहलों के शुभारंभ के अवसर पर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में राष्ट्रपति ने कहा कि यह संतोष की बात है कि पिछले तीन वर्षों में कई निर्णय लिए गए और ऐसे कार्य किए गए जिनसे राष्ट्रपति भवन के साथ नागरिकों का जुड़ाव बढ़ा। हमारा सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुलभ हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में कई नई पहल की जाएंगी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल