महाराष्ट्र में शिवसेना 21,कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी
April 10, 2024
128 1 minute read
Mumbai: Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray, Congress leaders Nana Patole, Prithviraj Chavan and Balasaheb Thorat, NCP chief Sharad Pawar and NCP leader Jayant Patil during a Maha Vikas Aghadi (MVA) press conference, in Mumbai, Tuesday, April 9, 2024. (PTI Photo/Shashank Parade)(PTI04_09_2024_000070B)
मुंबई . महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सीट बंटवारे की घोषणा की. राज्य में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 21, कांग्रेस 17 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 10 सीट पर चुनाव लड़ेंगी.
कांग्रेस ने विवादास्पद सांगली और भिवंडी सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है. वहां से अब क्रमश शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) चुनाव लड़ेंगी. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना है. पवार, ठाकरे और पटोले ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में राज्य की 48 लोकसभा सीटों के बंटवारेंकी घोषणा की. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस को सांगली सीट नहीं देने के सवाल पर कहा कि बड़ा लक्ष्य भाजपा को हराना है तो ऐसे में हमें कुछ मतभेदों को दरकिनार करना होगा.
ठाकरे ने कहा कि यह अजीब संयोग रहा कि ‘सूर्य ग्रहण’, ‘अमावस्या’ और भाजपा की रैली एक ही दिन (सोमवार को) हुई. प्रधानमंत्री द्वारा उनकी पार्टी को ‘नकली शिवसेना’ कहे जाने पर ठाकरे ने कहा कि वसूली करने वालों की पार्टी के किसी नेता का हमें नकली कहना उचित नहीं है.’ ठाकरे ने दावा किया कि भाजपा ‘जबरन वसूली करने वालों की पार्टी’ है. चुनावी बॉण्ड घोटाला सामने आने के बाद यह साफ हो गया है.
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें