राष्ट्रकॉर्पोरेट

अमेर‍िका में ब्‍याज दर बढ़ने का भारत में असर, टूटा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 393 अंक ग‍िरकर खुला

मुंबई। फेडरल र‍िजर्व की तरफ से ब्‍याज दर बढ़ाने का असर अमेर‍िकी बाजार के साथ भारतीय बाजार पर भी देखा गया. गुरुवार सुबह कारोबार की शुरुआत में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी लाल न‍िशान के साथ खुले. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्‍स गुरुवार सुबह 382.94 अंक टूटकर 59,073.84 के स्‍तर पर खुला. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के न‍िफ्टी में भी शुरुआती ग‍िरावट देखी गई और यह 109 अंक की कमजोरी के साथ 17,609.65 अंक के स्‍तर पर खुला।

प्रमुख सूचकांक में धीरे-धीरे र‍िकवरी का माहौल
हालांक‍ि बाजार खुलने के बाद दोनों ही प्रमुख सूचकांक में धीरे-धीरे र‍िकवरी का माहौल देखा गया। कुछ देर बाद ही सुबह करीब 9.23 पर इसमें 235.68 अंक की ग‍िरावट देखी गई और यह 59,221 पर कारोबार कर रहा है। इसी समय न‍िफ्टी भी मजबूत हुआ और यह 86.35 अंक की टूट के साथ 17,632 पर देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स के 30 में से 12 शेयर में मजबूती और 18 में ग‍िरावट देखी गई। सेंसेक्‍स के इन शेयर में सबसे ज्‍यादा तेजी और ग‍िरावट देखी गई।

  • सेंसेक्‍स के सबसे ज्‍यादा तेजी वाले शेयर
  • ITC
  • Bajaj Finance
  • IndusInd Bank
  • Maruti
  • Tata Steel
  • सेंसेक्‍स के सबसे ज्‍यादा ग‍िरावट वाले शेयर
  • HDFC
  • Bajaj Finserv
  • Wipro
  • HDFC Bank
  • Sunpharma
  • न‍िफ्टी के टॉप गेनर
  • Shreecement
  • Britannia
  • Adani Ports
  • ITC
  • Eicher Motors
  • न‍िफ्टी के टॉप लूजर
  • SBI LIFE
  • HDFC
  • TECH MAHINDRA
  • WIPRO
  • BAJAJ FINSV

फेड र‍िजर्व के फैसले से टूटा अमेर‍िकी बाजार

दूसरी तरफ अमेर‍िकी फेडरल र‍िजर्व की तरफ से लगातार तीसरी बार ब्याज दर में इजाफा क‍िया गया. फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दर में 0.75% फीसदी की बढ़ोतरी की. ब्याज दर बढ़कर 3-3.2 प्रत‍िशत पर पहुंच गई. फेड की तरफ से म‍िले झटके से अमेरिकी बाजार निचले स्तर पर बंद हुआ. डाओ जोंस 522 अंक गिरकर 30184 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक 205 अंक टूटकर 11,220 के स्तर पर पहुंच गया. एसजीएक्स निफ्टी 130 प्‍वाइंट गिरकर 17,600 के नीचे फिसल गया.

aamaadmi.in

गिरकर बंद हुए सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी

इससे पहले बुधवार को स्थानीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 262.96 अंक टूटकर 59,456.78 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,718.35 अंक पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सबसे अधिक 3.19 प्रतिशत टूट गया.

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गांठ बांधले ये बात सफलता चूमेगी कदम इंडियन जर्सी पर ‘पाकिस्तान’ का नाम ऋषभ पंत बने LSG के कप्तान नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी